बोकारो ः बोकारो के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर की गई छापेमारी में बोकारो स्टील सिटी थाना अंतर्गत दुंदीबाद भुइयांपट्टी में अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बोकारो के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें दुंदीबाद के उक्त इलाके में अवैध हथियारों के साथ अपराधियों द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की योजना बनाये जाने की सूचना मिली थी। इसी आलोक में बोकारो नगर के पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने दुंदीबाद भुइयांपट्टी की एक झोपड़ी से दो युवक के पास से एक अवैध लोडेड देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली बरामद किया और दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों ने लूटपाट करने और क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने की योजना बनाने की बात स्वीकार किया। उनके पास से एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा गोली बरामद किया गया। पकड़े गए युवकों में विकास कुमार (20), पिता दुर्गेश, दुंदीबाद बाजार दुर्गा पंडाल के पीछे झोपडी तथा आदित्य कुमार महतो (19), पिता हरेन्द्र महतो, दुंदीबाद बाजार, पटना खटाल के निवासी शामिल हैं।
छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के साथ सिटी थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुदामा कुमार, सेक्टर-4 थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक संजय कुमार, सेक्टर 12 थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुभाष चन्द्र सिंह, अवर निरीक्षक प्रभात कुमार, महती बोयपाय, स.अ.नि. उमेश कुमार सिंह तथा आरक्षी सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह व इलियास अंसारी शामिल थे।


जानलेवा हमला करने के मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सेक्टर 12 थाना कांड संख्या – 136/2024 दिनांक-01/12/2024 के तहत दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने सेक्टर-2 निवासी वादी सतन सिंह के ऊपर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के आरोप में तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त रोशन कुमार उर्फ देव कुमार, निवासी दुन्दीबाद झोपड़ी तथा पुष्पा देवी उर्फ सुपर देवी, निवासी सेक्टर 12 को गिफ्तार किया गया है। उनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल (जेएच09एजे- 8642) एवं मोबाइल बरामद किया है।
इस छापेमारी का नेतृत्व भी नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों ने उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस के द्वारा बताया गया कि इस कांड में अन्य सम्मिलित अभियुक्त है। अभियुक्त रोशन कुमार पहले भी आपराधिक मामले में वांछित बताया गया है।