रांची, 27 मई: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को राज्य पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादलों की अधिसूचना जारी की है। इस आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 40 से अधिक वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार:
-
श्रीमती तदाशा मिश्रा (1994 बैच) को ADG, रेल से स्थानांतरित कर गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
-
श्री संजय ए. लाठकर (1995 बैच) अब ADG (अभियान) के स्थान पर ADG, रेल होंगे।
-
टी. कंदसामी (1997 बैच) विशेष सचिव से स्थानांतरित होकर अब ADG (अभियान) का प्रभार संभालेंगे।
-
श्रीमती प्रिया दुबे (1998 बैच) को अतिरिक्त रूप से ADG (मुख्यालय) और ADG (प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण) का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त:
-
मनोज कौशिक को IG, मुख्यालय से IG, रांची,
-
अखिलेश कुमार झा को IG, रांची से निदेशक, पुलिस अकादमी हजारीबाग,
-
अमोल होमकर को IG (अभियान) से IG, रेल,
-
प्रभात कुमार को IG, विशेष शाखा के साथ IG, सशस्त्र पुलिस,
-
माईकल राज एस को IG, बोकारो से IG (अभियान) और
-
क्रांति कुमार गडिदेशी को IG, दुमका से IG, बोकारो स्थानांतरित किया गया है।
तबादलों की सूची में उप-महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों के स्तर के कई अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें:
-
सुधर्शन मंडल, शैलेन्द्र सिन्हा, पटेल मयूर कनैयालाल, संजीव कुमार, वाई एस रमेश,
-
सुरेन्द्र कुमार झा, मनोज रतन, संध्या रानी मेहता, शैलेन्द्र वर्णवाल, नौशाद आलम अंसारी,
-
कुसुम पुनिया, किशोर कौशल, मो. अर्शी, हृदीप पी. जनार्दन, निधि द्विवेदी, आशुतोष शेखर, पियूष पांडेय, प्रभात कुमार, अमन कुमार,
-
सादिक अनवर रिज़वी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय, अंजनी अंजन, सौरव, राजकुमार मेहता, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, राकेश रंजन और हारिश बिन जमां के नाम शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार यह तबादला सूची प्रशासनिक मजबूरियों, दक्षता सुधार और विभागीय पुनर्गठन की दृष्टि से लिया गया निर्णय है।
झारखंड पुलिस में इस व्यापक फेरबदल को आगामी लोक व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और प्रशिक्षण क्षेत्र में कार्य-प्रवाह को अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
