बोकारो: पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में 2 जुलाई से 4 जुलाई तक आयोजित कोयलांचल पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का भव्य समापन शुक्रवार को हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बोकारो जिला बल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया, जबकि धनबाद जिला बल रनर-अप रहा।
इस प्रतियोगिता में अनुसंधान, विधि-विज्ञान, मेडिकोलीगल, अपराध अनुसंधान, अगुलांक, फोटोग्राफी, कंप्यूटर जागरूकता, पुलिस पोर्ट्रेट और श्वानदस्ता जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में दोनों जिलों के कई पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया।
सब इंस्पेक्टर पुष्पराज कुमार (बोकारो), जो कि तकनीकी शाखा प्रभारी भी हैं, ने 3 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतकर इंडिविजुअल ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। वहीं, धनबाद की इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इंडिविजुअल रनर-अप बनीं।
मुख्य अतिथि बोकारो जोन के पुलिस महानिरीक्षक क्रांति कुमार गडिदेशी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, सिटी डीएसपी बोकारो आलोक कुमार, सार्जेंट मेजर प्रथम प्रणव कुमार, सार्जेंट मेजर द्वितीय जॉय प्रभाकर लकड़ा और परिचारी शिव प्रसाद महतो भी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के मुख्य विजेता
ओवरऑल व्यक्तिगत विजेता:
-
S.I. पुष्पराज कुमार (बोकारो)
ओवरऑल व्यक्तिगत रनर-अप:
-
Insp. ममता कुमारी (धनबाद)
ओवरऑल जिला विजेता:
-
बोकारो
जिला रनर-अप:
-
धनबाद
प्रमुख इवेंट्स और विजेता
-
फॉरेंसिक साइंस (लिखित):
-
-
S.I. पुष्पराज कुमार (बोकारो)
-
-
-
Insp. ममता कुमारी (धनबाद)
-
-
-
मेडिकोलीगल (मौखिक):
-
-
Insp. मो. आजाद खान (बोकारो)
-
-
-
लॉज, रूल्स व कोर्ट जजमेंट:
-
-
Insp. ममता कुमारी (धनबाद)
-
-
-
S.I. पुष्पराज कुमार (बोकारो)
-
-
-
फिंगर प्रिंट (प्रैक्टिकल व मौखिक):
-
-
S.I. करण कुमार यादव (बोकारो)
-
-
-
S.I. कांती विलाश अविनाश (बोकारो)
-
-
-
फोटोग्राफी (SOC):
-
-
S.I. पुष्पराज कुमार (बोकारो)
-
-
-
कंप्यूटर साक्षरता:
-
-
S.I. विक्रम कुमार (बोकारो)
-
-
-
Const. जाकिर हुसैन (बोकारो)
-
-
-
Const. संजय कुमार रजवार (बोकारो)
-
-
-
श्वान दस्ता परीक्षण (ट्रेकर):
-
-
स.अ.नि. जलेश्वर मंडल (न्यूटन – बोकारो)
-
-
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागी
टीम A:
-
ममता कुमारी (धनबाद)
-
पुष्पराज कुमार (बोकारो)
-
शैलेन्द्र पासवान (बोकारो)
-
नील कमल लकड़ा (धनबाद)
-
मो. हमीद अंसारी (आईजी पूल, बोकारो)
टीम B:
-
मो. आजाद खान (बोकारो)
-
करण कुमार यादव (बोकारो)
-
रंजीत कुमार यादव (बोकारो)
-
जयचंद्र तिग्गा (धनबाद)
-
रंजन कुमार राम (धनबाद)
बोकारो पुलिस की इस सफलता से जिला पुलिस बल का मनोबल और आत्मविश्वास निश्चित रूप से बढ़ा है। आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बोकारो टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।